प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 137वें एपिसोड में युवाओं और देश के सामाजिक विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का उल्लेख करते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ एवं मजबूत समाज बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।
पीएम मोदी ने भारत के इतिहास को सरल तरीके से समझने में मदद करने वाली एक वेबसाइट का भी उल्लेख किया। इसके माध्यम से अलग-अलग वर्षों में भारत के विभिन्न हिस्सों पर शासन करने वाले राजाओं और शासकों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।
उन्होंने अमरनाथ यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान का भी जिक्र किया। पीएम के अनुसार, यात्रा के दौरान बड़ी मात्रा में कचरा एकत्र कर उसका निपटारा किया गया और हजारों लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया।
