रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय भागीदारी अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के विभिन्न प्रावधानों और प्रस्तावित संशोधनों के अनुमोदन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष कुमार ठाकुर, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. रोहित यादव तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित विधेयक के संशोधनों पर विचार-विमर्श करना और उनके अनुमोदन से संबंधित पहलुओं पर चर्चा करना था।
