छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

रायपुर, 27 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाभियान तेजी से जारी है। प्रदेश में 26 नवंबर तक कुल 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस दौरान 91 हजार 614 किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेची है। वहीं, 26 नवंबर को एक ही दिन में 82 हजार 746 मीट्रिक टन धान की खरीदी दर्ज की गई।

प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए कुल 2590 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 360 नए उपार्जन केंद्र भी शुरू किए गए हैं। चालू खरीफ सीजन में अब तक 28 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है।

टोकन तुंहर हाथ एप से घर बैठे मिल रही सुविधा

धान खरीदी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की गई है। इसके माध्यम से किसान ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप का उपयोग कर घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे किसानों को खरीदी केंद्रों में अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए विशेष इंतजाम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। केंद्रों में शुद्ध पेयजल, बैठने की व्यवस्था और प्राथमिक उपचार जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हो रही खरीदी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का सम्मान करना और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएं