82 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण, पांच टीमों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी
रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं के सम्मान के लिए राजधानी रायपुर में राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे।
इस बार 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की खेल उपलब्धियों के आधार पर कुल 125 लोगों को सम्मान दिया जाएगा। इनमें 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण मिलेगा, जबकि पांच टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे।
