नगांव, 21 सितंबर 2026। असम के नगांव में लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव की घटना सामने आई। काफिले में पूर्व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री और कांग्रेस के असम प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और नगांव उपचुनाव की कांग्रेस प्रत्याशी शिवामोनी बोरा समेत कई नेता शामिल थे। घटना सामागुरी क्षेत्र के बरमा इलाके में उस समय हुई, जब नेता चुनावी सभा के लिए जा रहे थे।
असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कांग्रेस ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
