कुरूद में RCC नालियों और CC रोड के लिए 1.48 करोड़ रुपये मंजूर

रायपुर, 22 सितंबर 2026। धमतरी जिले की कुरूद नगर पालिका में सड़क और नाली निर्माण से जुड़े चार विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 1 करोड़ 48 लाख 5 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह स्वीकृति उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद जारी की गई है।

स्वीकृत राशि में तीन RCC नालियों के निर्माण के लिए 1 करोड़ 18 लाख 61 हजार रुपये और एक CC सड़क के लिए 29 लाख 44 हजार रुपये शामिल हैं।

इन कार्यों को मिली मंजूरी

  • वार्ड क्रमांक 1: भारतीय स्टेट बैंक से छोटे नहर तक RCC नाली — 53.17 लाख रुपये
  • वार्ड क्रमांक 15: कन्हारपुरी रोड में RCC नाली — 19.36 लाख रुपये
  • वार्ड क्रमांक 21: मंगलम हार्डवेयर से छोटे नहर तक RCC नाली — 46.08 लाख रुपये
  • कन्हारपुरी रोड: CC सड़क निर्माण — 29.44 लाख रुपये

विभाग के अनुसार इन कार्यों के लिए राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में अधोसंरचना मद से जारी की गई है। निर्माण कार्यों से कुरूद नगर पालिका क्षेत्र में सड़क और जल निकासी संबंधी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने में मदद मिलेगी।