रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई देने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 20 और 21 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई।
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए बलरामपुर, जशपुर, अंबिकापुर, रायगढ़, जांजगीर और कोरबा सहित कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई।
ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात
मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों के बीच पहुंचने की संभावना थी। इस दौरान हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और झोंकों के साथ 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान जताया गया।
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई।
