राज्य सरकार लगातार जुटा रही नागरिकों की जानकारी
रायपुर/अंबिकापुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच छत्तीसगढ़ से वहां गए लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ताजा जानकारी में अंबिकापुर की डॉक्टर मीना गुप्ता के लापता होने की खबर सामने आई है। उनके परिवार के मुताबिक नेपाल में आपदा के बाद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
इससे पहले रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के भी लापता होने की जानकारी सामने आई थी। राज्य प्रशासन नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी जुटाकर उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है।
उधर नेपाल में राहत और बचाव अभियान जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिनमें 163 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारत ने भी राहत कार्य में सहयोग के लिए 11 सदस्यीय टीम नेपाल भेजी है।
