स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
दुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अब तक संक्रमण के 6 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से चार मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि दो मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में निगरानी बढ़ा दी है। विभाग ने लोगों को विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक बुखार, खांसी, गले में परेशानी, शरीर में दर्द, सिरदर्द और अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी और नियमित हाथ धोने जैसी सामान्य स्वास्थ्य सावधानियों पर भी जोर दिया गया है।
