रायपुर, 27 जुलाई 2026। राज्यपाल रमेन डेका से सोमवार को लोकभवन में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने सौजन्य भेंट की. इस दौरान प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.
बैठक में राज्यपाल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार, विद्यार्थियों के कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया. साथ ही प्रदेश के विश्वविद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया.
राज्यपाल ने उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा विश्वविद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने पर बल दिया.
