रायपुर, 17 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की निवासी शमाबाई कुमुद रामटेके की आधार कार्ड से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आधार कार्ड में पते की त्रुटि सुधारी और बायोमेट्रिक अपडेट कराया।
समस्या का निराकरण होने पर शमाबाई ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता से उन्हें बड़ी राहत मिली।
