सुरही नदी पर बनेगा एनीकट-कम-काजवे, सरकार ने दी 10.13 करोड़ रुपये की मंजूरी

रायपुर, 17 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के विकासखण्ड-छुईखदान की सुरही नदी पर एनीकट कम काजवे का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए 10 करोड़ 13 लाख 77 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण से भू-जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल और आवागमन के साथ ही स्थानीय किसानों को स्वयं के साधन से 15.50 हेक्टेयर खरीफ फसलों के लिए सिंचाई की सुविधा मिलेगी.