‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत 260 छात्राओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

महासमुंद जिले के नर्रा स्थित शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में करीब 260 छात्राओं ने भाग लिया.

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया तथा विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा करने के उपाय बताए गए. विद्यालय के प्राचार्य ने इस पहल को छात्राओं के आत्मविश्वास, साहस और व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग, मिशन शक्ति केंद्र और विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा.