रायपुर, 28 सितंबर 2026। विदेश मंत्रालय के नामांकन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे। वे राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में शामिल होंगे।
फोरम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में MSME, स्टार्टअप और रोजगारपरक क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और उद्योग जगत के सामने रखेंगे। यह SING फोरम का पहला संस्करण है, जिसका आयोजन Singapore Business Federation कर रहा है।
दौरे के दौरान कौशल विकास, वन्यजीव संरक्षण, उद्यानिकी और हरित विकास के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। प्रतिनिधिमंडल Skill Centre, Mandai Wildlife Reserve और Gardens by the Bay के साथ बैठकें करेगा।
मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, CSIDC के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार और मुख्यमंत्री के OSD उमेश अग्रवाल भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहेंगे।
