जनदर्शन में दिव्यांग कुणाल की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के तहत आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मुंगेली जिले के दिव्यांग हितग्राही कुणाल महिलांग की आधार बायोमेट्रिक अपडेट से जुड़ी लंबे समय से लंबित समस्या का त्वरित समाधान किया गया।

ग्राम मानपुर निवासी कुणाल के परिजनों ने जनदर्शन में बताया कि कई प्रयासों के बावजूद तकनीकी कारणों से आधार बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हो पा रहा था, जिससे शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी.

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए आधार बायोमेट्रिक सफलतापूर्वक अपडेट कराया. समस्या के समाधान के बाद परिजनों ने जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया.