सूर्य घर योजना से हेमंत को बड़ी राहत, 10 हजार रुपये तक के बिजली बिल में आई कमी

रायपुर, 03 अगस्त 2026।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला निवासी हेमंत कुमार साहू को बिजली बिल में बड़ी राहत मिली है। घर की छत पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित होने के बाद उनकी अधिकांश बिजली जरूरतें अब सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं, जिससे हर महीने हजारों रुपये की बचत हो रही है।

हेमंत कुमार साहू ने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल करीब 10 हजार रुपये तक आता था, लेकिन योजना के तहत सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। इससे परिवार के घरेलू खर्च में राहत मिलने के साथ स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम हुई है और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है। हेमंत ने अधिक से अधिक लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए इसे आर्थिक बचत और हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।