बिलासपुर पुलिस ने छात्र सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चेतना भवन में जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधकों की बैठक आयोजित की. इस दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. बैठक में संस्था प्रमुखों को ट्रैफिक नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, सुरक्षित यातायात और परिसर को नशामुक्त बनाए रखने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए. साथ ही विद्यार्थियों को नियमित रूप से यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई.
