रायपुर, 03 अगस्त 2026।
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने कांकेर जिले के चारामा विकासखंड स्थित बड़े गौरी तालाब के जीर्णोद्धार के लिए 3 करोड़ 69 लाख 92 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इस परियोजना के तहत तालाब के जीर्णोद्धार और आवश्यक निर्माण कार्य किए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के 287 हेक्टेयर कृषि रकबे को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को बेहतर जल उपलब्धता मिलने के साथ कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
