रायपुर, 2 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर बुधवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल रमेन डेका ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने भी विमानतल पर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
कार्यक्रम में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी और मोती लाल साहू, जनप्रतिनिधि अशोक बजाज, मुख्य सचिव विकासशील तथा पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
उपराष्ट्रपति के रायपुर दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से विमानतल और कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उनके दौरे के दौरान AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम भी है।
