नई दिल्ली/रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। 5 सितंबर 2026 को जारी AICC की प्रेस रिलीज के अनुसार, पूर्व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी महासचिव प्रभारी के तौर पर दी गई है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
इन राज्यों में भी बदले प्रभारी
- भूपेश बघेल — असम
- रंदीप सिंह सुरजेवाला — गुजरात
- सचिन पायलट — पंजाब
- सुखदेव भगत — छत्तीसगढ़
- डॉ. सिरीवेला प्रसाद — महाराष्ट्र
- पी.वी. मोहन — आंध्र प्रदेश
इसके अलावा रंदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक के महासचिव प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ में नई जिम्मेदारी
सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने से प्रदेश कांग्रेस संगठन में नई राजनीतिक जिम्मेदारी का दौर शुरू होगा। पार्टी ने यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया है।
वहीं, कांग्रेस ने निवर्तमान महासचिव/प्रभारियों जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और माणिकम टैगोर के योगदान की सराहना की है। मुकुल वासनिक AICC महासचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी जारी रखेंगे।
