फिल्म तुमसे अच्छा कौन है फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाला एक्टर आज कहां है और क्या करता है, आइए जानते हैं-
साल 2002 में फिल्म तुमसे अच्छा कौन है को रिलीज किया गया था। एक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म थी, जिसमें एक ऐसे लड़के की कहानी को दिखाया गया था, जो शहर में बड़ा सिंगर बनने आता है। लेकिन यहां आकर उसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है, सब कुछ एक झटके में बदल जाता है।
फिल्म तुमसे अच्छा कौन है यूं तो कमर्शियल तौर पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन छोटे पर्दे पर आने के बाद ये कल्ट बनी। मूवी में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने काफी शोहरत हासिल की थी। लेकिन फिर वह अचानक से गायब हो गए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
कहां है तुमसे अच्छा कौन है का अर्जुन
निर्देशक दीपक आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म तुमसे अच्छा कौन है में अर्जुन का किरदार अभिनेता नकुल कपूर ने निभाया था। इस फिल्म ने नकुल को सिनेमा जगत का नया उभरता हुआ सितारा बना दिया था। अपने दमदार अभिनय की छाप नकुल ने इस मूवी में बखूबी छोड़ी। माना जा रहा था कि वह इंडस्ट्री के नए सुपरस्टार बनेंगे।
लेकिन फिर एक अफवाह ने सबकुछ बर्बाद कर दिया। नकुल कपूर इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गए और तुमसे अच्छा कौन है के बाद उनको अधिक मूवीज में नहीं देखा गया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कार एक्सीटेंड में उनका देहांत हो गया, को अन्य कई बार ये दावा किया जाने लगा कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो गई। पर अफवाहें तो अफवाहें होती हैं और एक ना एक दिन खत्म हो ही जाती हैं।
बताया जाता है कि कनाडा में नकुल कपूर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी और एक बेटी भी है। 24 सालों बाद नकुल का लुक कितना बदल गया है, इसका अंदाजा उनकी तस्वीरों को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है।
1998 में मिला था पहला ब्रेक
मालूम हो कि मूलरूप से नकुल दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने यहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। दिल्ली से नकुल कपूर मुंबई मॉडलिंग करने गए थे, जहां वह कई टीवी एड में नजर आएं और इसके बाद उनको पहला ब्रेक साल 1998 में हो गई तुमसे मोहब्बत… गीत के वीडियो में मिला था।