डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी होने लगी है। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि क्या इसे लव जिहाद का उदाहरण माना जाना चाहिए।

वहीं उन्होंने हिंदू समुदाय के लोगों से भी ऐसे सेलिब्रिटीज़ को सपोर्ट करने से पहले ध्यान से सोचने की भी अपील की।

अहिल्यानगर जिले के शिरडी में उन्होंने कहा कि जब मशहूर हस्तियां अपनी निजी जिंदगी में ऐसे फैसले लेती हैं, तो हिंदू समाज को इस पर सोचना चाहिए। यह मेरी राय है। ‘लव जिहाद’ का ब्रांड एंबेसडर कौन है? क्या आमिर खान ऐसे नहीं बन रहे हैं? जो हिंदू युवा उनकी फिल्में देखते हैं, उन्हें ऐसे एक्टर्स को बड़ा बनाने से पहले सोच-समझकर राय बनानी चाहिए।

राणे ने कहा कि हिंदू समाज को इस पर सोचना चाहिए कि ऐसे लोगों की फिल्में देखनी चाहिए या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग ऐसी हस्तियों को सेलिब्रिटी मानते हैं, उन्हें अपने विचारों पर फिर से सोचना चाहिए।

बता दें कि एक्टर आमिर ने 5 जुलाई को तीसरी शादी की। मुंबई के बांद्रा में अपने पाली हिल स्थित आवास पर एक निजी समारोह में आमिर ने वेलनेस और ब्यूटी प्रोफेशनल गौरी स्प्रैट से शादी की। आमिर और गौरी शादी करने से पहले करीब 1 साल तक रिलेशनशिप में रहे।

आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी। इसके बाद फिल्ममेकर किरण राव से आमिर ने दूसरी शादी की और फिर तलाक के बाद गौरी से तीसरी शादी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *