फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. 26 साल की इदा ने सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए एक बेहद रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया है. यह वीडियो किसी खूबसूरत समुद्र तट का है, जहां कृष ने उन्हें सरप्राइज देते हुए प्रपोज किया. वीडियो में इदा अपनी खूबसूरत डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती और बेहद खुश नजर आ रही हैं. इस सादगी भरे प्रपोजल वीडियो पर फैंस और सेलेब्स जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
नई दिल्ली. मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो शेयर करके फैंस के साथ यह खुशखबरी बांटी. यह वीडियो किसी बीच का है, जहां कृष ने उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया. इस वीडियो पर अब फैंस और करीबी लोग इदा और कृष को नई शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं.
इस वीडियो में उस खास पल को बहुत ही सिंपल और खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है. वीडियो की शुरुआत पहाड़ों से घिरे एक शांत समुद्र तट के नजारे से होती है, जिसके बाद इदा कैमरे के सामने अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं. उनके चेहरे पर खुशी और हैरानी साफ देखी जा सकती है. इसके तुरंत बाद कृष भी फ्रेम में आ जाते हैं और दोनों इस खूबसूरत नजारे के साथ एक प्यारी सी सेल्फी लेते हैं.