नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को संबोधित करते समय एक महिला ने उन पर स्याही फेंक दी। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को पकड़ लिया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
स्याही फेंके जाने की इस घटना के बावजूद अभिजीत दीपके ने अपना विरोध जारी रखने की बात कही। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।
