Royal Challengers Bengaluru Enter IPL 2026 Final: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराते हुए आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि, हारने वाली शुभमन गिल की टीम को एक और मौका फाइनल में पहुंचने के लिए मिलेगा।
धर्मशाला: आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंसजर्स बेंगलुरु ने 2026 सीजन में भी फाइनल में एंट्री मार ली है। उसने टूर्नामेंट के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को बुरी तरह से हराया। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार की धमाकेदार नाबाद 93 रनों की पारी के दम पर रिकॉर्ड 5 विकेट पर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटंस बड़े स्कोर के दबाव में बिखर सी गई। 51 रनों के स्कोर तक उसके 5 बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे तो राहुल तेवतिया ने जरूर कुछ अच्छे शॉट्स से फैंस का मनोरंजन किया, लेकिन मैच खत्म होने तक जीटी काफी दूर रह गई। हालांकि, जीटी के फैंस के लिए निराश होने की जरूरत नहीं है। टीम के पास क्वलीफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंचने का मौका है।
इससे पहले गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। साई सुदर्शन 14 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने, जबकि कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 2 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए। जोस बटलर ने जरूर 11 गेंदों में 29 रन बनाकर तेज शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन जोश हेजलवुड ने उनका विकेट लेकर गुजरात को बड़ा झटका दिया। इसके बाद गुजरात की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर सस्ते में पवेलियन लौट गए। एक समय टीम का स्कोर 51 रन पर 5 विकेट था। आरसीबी के गेंदबाज लगातार दबाव बनाकर विकेट निकालते रहे।
राहुल तेवतिया की दमदार 68 रनों की पारी
राहुल तेवतिया ने अकेले संघर्ष करते दिखे तो दूसरे छोर से उन्हें कोई खास समर्थन नहीं मिला। उन्होंने 34 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई, लेकिन सेलिब्रेट नहीं किया। वह टीम के लिए सबसे अधिक 43 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 68 रनों की पारी खेली। राशिद खान 8 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कागिसो रबाडा ने 5 गेंदों में 9 रन बनाए। आरसीबी की ओर से जैकब डफी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट झटके। रसिख सलाम डार और भुवनेश्वर कुमार 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि जोश हेजलवुड और क्रुणाल पंड्या को 1-1 विकेट मिला।