वैभव सूर्यवंशी फुल मेंबर देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। सिर्फ एक ही खिलाड़ी ने उनके कम उम्र में डेब्यू किया है।

मैनचेस्टर: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में डेब्यू के साथ इतिहास रचा। 15 साल और 99 दिन की उम्र में वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय बने। फुल मेंबर देशों के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने 15 साल और 139 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। वहीं, भारतीय पुरुषों में सचिन तेंदुलकर (16 साल और 205 दिन, टेस्ट क्रिकेट) दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड वैभव ने तोड़ दिया है। टेस्ट डेब्यू के कुछ दिनों बाद तेंदुलकर ने वनडे फॉर्मेट में 16 साल और 238 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

फुल मेंबर नेशन के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की सूची में पाकिस्तान के हसन रजा शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 14 साल 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ फैसलाबाद में अपना पहला मैच खेला था। रजा का करियर 7 टेस्ट और 16 वनडे का रहा। इस लिस्ट में वैभव दूसरे पायदान पर हैं, जबकि बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ (15 साल 116 दिन) तीसरे स्थान पर हैं। शरीफ ने साल 2001 में हरारे के मैदान पर जिम्बाब्वे के विरुद्ध यह कारनामा किया था।

फुल मेंबर देश के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू
14 साल 227 दिन – हसन रजा (पाकिस्तान) vs जिम्बाब्वे, 1996
15 साल 99 दिन- वैभव सूर्यवंशी (भारत) vs इंग्लैंड, 2026
15 साल 116 दिन- मोहम्मद शरीफ (बांग्लादेश) vs जिम्बाब्वे, 2001
15 साल 124 दिन- मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) vs वेस्टइंडीज, 1959
16 साल 127 दिन- आकिब जावेद (पाकिस्तान) vs वेस्टइंडीज, 1988
16 साल 205 दिन- सचिन तेंदुलकर (भारत) vs पाकिस्तान, 1989

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *