शेयर बाजार में आज यानी 13 जुलाई को शुरुआती गिरावट के बाद अब फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 77,500 और निफ्टी 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले सेंसेक्स 606 अंक गिरकर 76,963 पर ओपन हुआ था। निफ्टी में भी 167 अंक की गिरावट थी। IT और और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। FMCG, मेटल और रियल्टी शेयर्स ज्यादा बिकवाली है।

कच्चा तेल 4% चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा

कच्चे तेल की कीमतें भी 4% चढ़कर दोबारा 79 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब खत्म हो चुका है। इसके बाद से पेट्रोल डीजल के दाम में तेजी है।

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले बीते हफ्ते यानी शुक्रवार, 10 जुलाई को बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 828 अंक (1.08%) की तेजी के साथ 77,569 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 244 अंकों (1.02%) की तेजी रही, ये 24,206 पर पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *