रायपुर के बूढ़ातालाब से शनिवार की दोपहर एक बुजुर्ग महिला का शव निकाला गया। महिला की उम्र 55 से 60 साल के आस-पास बताई जा रही है। इस महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव के आस-पास से कोई आईडी वगैरह भी बरामद नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने शव के बारे में जानकारी पुरानी बस्ती थाने में दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाश को देखा। जांच के लिए आए अफसरों ने बताया कि फिलहाल मामला सुसाइड का लग रहा है। जान देने के मकसद से महिला पानी में कूद गई और डूबने से इसकी मौत हुई होगी।

हालांकि सही तथ्यों का पता पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता लगेगा। आस-पास के लोगों से जानकारी लेकर इस महिला के शव को अंबेडकर अस्पताल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस को महिला के पास से एक हैंड पर्स मिला है। इसमें सिर्फ एक लड़की की फोटो मिली है। हो सकता है ये उसकी बहू, बेटी या नाती-पोती रही हो। अब इस लड़की के बारे में पुलिस स्थानीय स्तर पर जांच कर रही है। आस-पास की दुकानों में लगे CCTV कैमरों की जांच भी की जा रही है ताकि इस मौत से जुड़े तथ्य पता लग सकें।

तालाब कि किनारों पर सफाई का काम करने वाले नगर निगम के कुछ सफाई कर्मियों ने महिला की लाश को पानी से बाहर निकाला। एक सफाई कर्मी ने दैनिक भास्कर को बताया कि हम अपना रोज का काम खत्म करके लौट रहे थे 11 बजकर 30 मिनट के आस-पास हमारी नजर औंधे मुंह डूबी महिला पर पड़ी। हमें लगा वो जिंदा होगी भागकर हमनें उसे बाहर निकाला। मगर उसकी मौत हो चुकी थी। इसी तरह दिखने वाली एक महिला 15 दिन पहले भी यहां हमें नजर आई थी। मगर ये वही है या नहीं कह नहीं सकते। हमने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद अफसर यहां आ गए। महिला की मौत की खबर लगते ही तालाब के ब्रह्मपुरी वाले किनारे पर भीड़ लग गई। लोगाों को खदेड़कर पुलिस ने हटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *