कवर्धा| गणतंत्र दिवस पर यूथ क्लब भवन में झंडा फहराया गया। भारतीय सेना में पदस्थ सीमा सुरक्षा बल के जवान योगेंद्र कुमार शर्मा ने झंडा फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर किए। साथ ही भारत माता व महात्मा गांधी के तैल चित्र की पूजा अर्चना की। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रीय गान गाए। शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद दिलाता है। यह दिन हमारे संविधान की महत्ता और हमारे देश की एकता का प्रतीक है।