छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 10 दिवसीय सरस मेला का आयोजन किया गया था। जिसका आज शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में समापन हुआ। जिसमें प्रदेश के कृषि मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम व वित्तमंत्री ओपी चौधरी पहुंचे। महिला समूह द्वारा मेले के समापन तक 99 लाख 97 हजार 200 रुपए की बिक्री की थी। ऐसे में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 2800 रुपए की खरीदी की। जिसमें महिलाओं समूह द्वारा बनाए गए कई सामानों को उन्होंने खरीदा। इससे बिक्री का आकड़ा 1 करोड़ रुपए पहुंच गया। समापन कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कई प्रकार के लोक नृत्य, जातियां, लोक कला, मेले, भाषा, शिल्प और विशेष व्यंजन देखने को मिलते हैं। रायगढ़ में आयोजित सरस मेला जिसमें बिहान की महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री की गई। इससे महिला समूहों के आत्मविश्वास को बल मिलेगा। महिला ने समूह ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में पहली बार आयोजित सरस मेला में महिला समूहों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। दस दिनों में 1 करोड़ रुपए की बिक्री महिला समूहों द्वारा की गई है। यह बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए सभी समूहों को उन्होंने बधाई दिया। वित्तमंत्री ने कहा कि रायगढ़ में सोशल मीडिया टीम के लिए अत्याधुनिक डिजीटल क्रियेटर सेंटर का निर्माण भी होगा।
21 विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
समापन कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले में 38 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 21 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया व राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे। 8 राज्यों की महिला समूह ने भाग लिया
सरस मेला में बिहान की महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री की गई। इसमें प्रदेश के 33 जिलों व अन्य राज्य झारखण्ड, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, असम, महाराष्ट्र की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। सरस मेला में 224 से अधिक स्टॉल लगाए, जिनमें 268 से अधिक महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों ने भाग लिया था।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
सरस मेला में पुसौर ब्लाक की समूह द्वारा छत्तीसगढ़ नृत्य, खरसिया ब्लाक द्वारा लोक संस्कृति पर राउत नाचा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही तमनार के ग्राम औराईमुड़ा द्वारा सुआ नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी गई। जिससे कलाकारों को सम्मानित किया गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *