एक्ट्रेस और पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी के नाम पर महतारी वंदन योजना का पैसा लेने वाले युवक का वीडियो सामने आया है। युवक का नाम वीरेंद्र कुमार जोशी है। युवक कह रहा है कि उसको फंसाया जा रहा है। उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया है। मामला बस्तर के तालुर गांव का है। वीरेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि सनी लियोनी के नाम से मेरे खाते में पैसे आ रहे हैं, इसकी जानकारी मुझे रविवार को हुई। मेरे घर में जब वेरिफिकेशन के लिए टीम आई, तब पता चला। उसके खाते में जो पैसे आए हैं, वह महतारी वंदन के नाम पर क्रेडिट नहीं हुए हैं, जिससे से पता नहीं चला। युवक ने बताया कि सरकार के खाते से 10 महीने की राशि आई है, ऐसा बताया जा रहा है, जिसकी वह स्टेटमेंट निकलवाएगा, तो पता चलेगा। वह सरकारी पैसे को वापस कर देगा। उसके साथ साइबर फ्रॉड किया गया है। मामूली विषय को उछाला गया- पंकज झा मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज कुमार झा के मुताबिक दोषी कौन है, यह तो जांच के बाद जल्दी पता चल ही जाएगा, लेकिन जिस तरह इस मामूली से विषय को उछाला गया है, जिस तरह 70 लाख सफलता की कहानियों पर दस महीने में केवल एक गलत उदाहरण तलाश कर या बना कर इसे राष्ट्रीय विषय बनाने की कोशिश हुई है। जिस तरह एक इस मामूली विषय पर कांग्रेस के तमाम बड़े नेता टूट पड़े हैं, जिस तरह उनके ईको सिस्टम के बड़े-बड़े हैंडल से इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने की कोशिश हो रही है। क्या है पूरा मामला ? दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की राशि सनी लियोनी के नाम पर हर महीने खाते में ट्रांसफर हो रही थी। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद अकाउंट को होल्ड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि योजना का लाभ लेने के लिए सनी लियोनी के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाया गया था। खाते में हर महीने 1 हजार रुपए भी डल रहे थे। तालुर गांव में से डाला गया था आवेदन जानकारी के मुताबिक, एक एक्स यूजर ने स्क्रीन शॉट शेयर कर मामले को उजागर किया था, जिसमें बताया गया था कि बस्तर जिले के तालुर गांव में फर्जीवाड़ा किया गया है। महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोनी, पति जॉनी सिंस के नाम का आवेदन डाला गया था। आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड भी किया था। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की ID से आवेदन रजिस्टर्ड हुआ है। हर महीने डाले गए पैसे सत्यापन के बाद छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए इस फॉर्म को एलिजिबल बताया गया, जिसके बाद इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 कुल 10 महीने तक हर महीने 1-1 हजार रुपए की राशि डाली गई है। कुल 10 हजार रुपए खाते में डल चुके हैं। जब इसकी जानकारी प्रशासन को मिली तो तत्काल मामले की जांच कराई गई। खाते को होल्ड करवा दिया गया बस्तर कलेक्टर हरीश एस. ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया था कि, सुबह इसकी जानकारी मिली है। तत्काल खाते को होल्ड करवा दिया गया है। तालुर के एक युवक ने यह पूरा स्कैम किया है। उसकी पहचान कर ली गई है। इस मामले के संबंध में FIR दर्ज करवा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि, जितने भी पैसे उस खाते में डले हैं उसे एक दिन के अंदर ही रिकवर करवा लिया जाएगा। तालुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर के खिलाफ भी जांच की जाएगी। इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। कौन है सनी लियोनी ? बता दें कि, सनी लियोनी का जन्म 13 मई, 1981 को सर्निया ओंटारियो (कनाडा) में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। सनी ने अपना करियर बतौर एडल्ट स्टार शुरू किया था। बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में भी वे काम कर चुकी हैं। वर्तमान में सनी लियोनी इंडिया के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला को होस्ट करती हैं। ये शो यूथ के बीच बहुत पॉपुलर है। —————————- महतारी वंदन योजना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में जनादेश परब…नड्डा बोले-कांग्रेस परजीवी पार्टी:सीएम बोले-महतारी योजना बंद करने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हो सकता प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने पर साइंस कॉलेज ग्राउंड में जनादेश परब मनाया गया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो परजीवी की तरह है, जिसके साथ चिपकती है उसको भी सुखा कर देती है। वहीं संबोधन में सीएम साय ने कहा कि, विपक्ष योजना को बंद करने का भ्रम फैला रहा है। जब तक बीजेपी की सरकार है, महतारी वंदन योजना को बंद करने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हो सकता। पढ़ें पूरी खबर…

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *