भास्कर न्यूज | पटना उच्च प्राथमिक शाला के इको क्लब नोडल शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण स्वामी आत्मनंद स्कूल पटना में हुआ। इस दौरान प्राचार्य देवकरण सिंह व अशोक गुप्ता ने प्रशिक्षण के महत्व व आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्लास्टिक का कचरा एक चुनौती बन गया है। जिसका उचित प्रबंधन आवश्यक है। इस दौरान प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्लास्टिक के प्रकार, उपयोग, दुष्परिणाम पर चर्चा की गई। साथ ही 12 सप्ताह की गतिविधियों के बाद इसे जमीन मेला में आयोजन करने चर्चा हुआ। प्रशिक्षण के दूसरे दिन विद्यालयों में पोषण वाटिका में विभिन्न तकनीकों का प्रयोग, कम खर्चे में जैविक खाद बनाना कई प्रकार के क्यारियों से परिचित कराकर जैविक खादों के उपयोग को बताया गया। पोषण वाटिका का निर्माण, जीवामृत, बीजामृत बनाने की विधियों पर चर्चा हुई। इस दौरान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देवेश जायसवाल ने कहा कि मानव समाज के लिए प्लास्टिक के नुकसान व जैविक खेती को बढ़ावा देना के लिए कहा। प्रशिक्षण के अंत में देवेश जायसवाल व नीलेश शुक्ला द्वारा सभी शिक्षक साथियों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और इसके प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अंकित पांडेय, करन टण्डन, तुलेश्वर साहू ने शिक्षको को प्रशिक्षण दिया।