चिरमिरी नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ रहीं वरिष्ठ नेत्री और पीसीसी संयुक्त महामंत्री बबीता सिंह को मनाने के लिए पार्टी ने बड़े स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने खुद आधे घंटे तक फोन पर बबीता सिंह से बात की और उनसे नामांकन वापस लेने की अपील की। सिंहदेव ने उन्हें भविष्य में मान-सम्मान और हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। बबीता सिंह ने इस बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा कि सिंहदेव उनके मार्गदर्शक रहे हैं और वह उनका बहुत सम्मान करती हैं। हालांकि, नामांकन वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों से विचार-विमर्श कर रही हैं और आज स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। डॉ. विनय को टिकट मिलने से दावेदारी कर रही बबीता नाराज दरअसल, बबीता सिंह महापौर टिकट की प्रबल दावेदार थीं, लेकिन पार्टी ने डॉ. विनय जायसवाल को प्रत्याशी बनाया। पिछले चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था, जब जायसवाल ने अपनी पत्नी कंचन जायसवाल को मेयर बनवाया था। इस बार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की पसंद डॉ. विनय जायसवाल को टिकट मिलने से बबीता नाराज हैं। उनके समर्थन में चिरमिरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामअवतार अलगमकर, शंकर राव, नासिर खान समेत कई नेता उनके घर पहुंचे और पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा। बबीता का सवाल है कि क्या चिरमिरी कांग्रेस में जायसवाल दंपती के अलावा कोई नहीं है। अब देखना यह है कि सिंहदेव की अपील का क्या असर होता है। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट पर बवाल:रायपुर में टिकट नहीं मिलने पर नेता ने छोड़ी पार्टी; कुछ लड़ रहे निर्दलीय;बिलासपुर में फूंका बैज का पुतला छत्तीसगढ़ में टिकट नहीं मिलने पर मेयर-पार्षद के दावेदार बागी होने लगे हैं। रायपुर निगम चुनाव में कई MIC मेंबर को इस बार कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। इन्हीं में से एक बंटी होरा सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने की बात लिख चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…