गेवरा-दीपका | सरस्वती शिशु मंदिर गेवरा में प्राचार्य बजरंग लाल पटवा और हेडमास्टर अशोक यादव ने तिरंगा फहराया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। शिक्षकों ने गणतंत्र दिवस मनाने के उद्देश्यों को बताया। साथ ही संविधान में हर नागरिक के अधिकार व कर्तव्य की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच संचालन विनय डडसेना और पंछी पासवान ने किया। अंत में आभार स्कूल के आचार्य रथराम साहू ने जताया। स्कूल परिवार के सहयोग को सराहा।