भास्कर न्यूज | बालोद मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है। इस स्थिति में लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि उत्तर दिशा से भी हवा आ रही है। रात, अलसुबह हल्की ठंड का अहसास भी होगा। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ देश में सक्रिय है। जिसके प्रभाव से उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवा कम मात्रा में आ रही है। आगे भी यह स्थिति बनेगी। इस वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना है। 29 जनवरी को मौसम शुष्क रहने के आसार है। मंगलवार को शाम 6 से 7 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 52 फीसदी रही। इस दौरान 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। मकर संक्रांति के बाद से अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में इजाफा हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *