बिलासपुर में इंड्रस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन भवन की छत ढलाई के दौरान भरभरा कर गिर गई। छत पर काम कर रहे मजदूर नीचे दब गए। इस हादसे में 4 लोगों को गंभीर चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। सिरगिट्‌टी के इंड्रस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-ए में साईं बैग्स उद्योग के लिए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को भवन की पहली मंजिल की ढलाई की जा रही थी। छत की ढलाई के दौरान मिस्त्री वाइब्रेटर चला रहे थे। दोपहर साढ़े 3 बजे करीब ढलाई के लिए मटेरियल डालने के बाद मिक्चर वाइब्रेटर चलाते समय अचानक सेंट्रिंग प्लेट के नीचे खड़ी बल्ली टूटने से छत भरभरा कर नीचे गिर गई। छत से नीचे गिरकर मलबे में दब गए मजदूर
जिससे ऊपर काम कर रहे मजदूर भी छत के साथ नीचे गिर गए। लोहे की जाली के कारण कुछ मजदूर बीच में अटक गए। वहीं, कुछ मजदूर नीचे मलबे में दब गए। किसी तरह सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में चार मजदूरों को गंभीर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया। मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में राजकुमारी, मोनू ध्रव, अशोक साहू और दुर्गेश साहू शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच के बाद होगी FIR इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि काम कर रहे और अस्पताल में भर्ती मजदूरों का बयान दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद ठेकेदार और मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उद्योग के मालिक पर लापरवाही का आरोप जानकारी के मुताबिक बैग उद्योग के निर्माण के दौरान साईं बैग के मालिक ने सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा। नीचे सेट्रिंग में कमजोर बल्लियों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से ऊंचे स्थान पर काम करा रहा था, जिसके कारण हादसे के दौरान मजदूरों को को चोटें आई।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *