राजनांदगांव| तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर रहा। इससे ठंड पूरी तरह गायब हो गई है। वहीं दिन में धूप भी तेज हो गई है। अगले तीन दिन पारा और चढ़ने का अनुमान है।