छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने चिरमिरी नगर निगम के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विनय जायसवाल पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मंत्री ने एक वीडियो जारी कर पूछा है कि विनय बताएं कि उन्होंने कांग्रेस का टिकट कितने रुपये में खरीदा था। इस मामले पर मेयर कैंडिडेट विनय जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा, मंत्रीजी को जो कहना है कहें वो स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा, अगर मंत्री जी मेरे 5 साल के कार्यकाल को लेकर सवाल पूछेंगे, तो मैं जवाब दूंगा। जायसवाल ने कांग्रेस पर टिकट के लिए रिश्वत का लगाया था आरोप यह मामला विधानसभा चुनाव से पहले का है, जब विनय जायसवाल ने विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी पर टिकट के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। उन्होंने खासतौर पर कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव पर 7 लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया था। इन गंभीर आरोपों के बाद कांग्रेस ने विनय को अनुशासनहीनता के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। विनय पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप इस विवाद में कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो और रमेश सिंह ने विनय के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विनय खुद बीजेपी के लिए काम कर रहे थे। गुलाब कमरो ने कहा कि उन्हें पार्टी के सर्वे के आधार पर टिकट मिला था और विनय ने चुनाव हारने के बाद ही ये आरोप लगाकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। नेताओं का कहना है कि विनय ने खुलेआम बीजेपी के लिए प्रचार किया था। पहली बार निकाय का चुनाव लड़ेंगे विनय जायसवाल चिरमिरी में कांग्रेस से पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल महापौर के प्रत्याशी बनाए गए हैं। चिरमिरी में पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल पहली बार निकाय का चुनाव लड़ेंगे। डॉ. जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल निवर्तमान महापौर हैं। उनकी पत्नी कंचन जायसवाल वर्ष 2019 में चिरमिरी की महापौर बनी थीं। विनय जायसवाल का विधायक का टिकट वर्ष 2023 में कट गया था। कुछ माह पूर्व ही कांग्रेस से उनका निलंबन समाप्त हुआ है। भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय से होगा सीधा मुकाबला चिरमिरी नगर निगम में आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय से होगा जो पेशे से वकील हैं। रामनरेश राय का नाम इसलिए चौंकाने वाला है, क्योंकि यहां भाजपा से पूर्व महापौर सहित कई दिग्गजों ने दावेदारी की थी। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए अंबिकापुर से अजय तिर्की, चिरमिरी से जायसवाल मेयर कैंडिडेट:कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों के नामों का ऐलान, नपा और नगर पंचायतों के भी प्रत्याशी घोषित कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अंबिकापुर से महापौर के लिए डॉ. अजय तिर्की तीसरी बार प्रत्याशी बनाए गए हैं। उनका मुकाबला दूसरी बार भाजपा की प्रत्याशी मंजूषा भगत से होगा। चिरमिरी में पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल महापौर के प्रत्याशी बनाए गए हैं। डॉ. जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल निवर्तमान महापौर हैं। पढ़ें पूरी खबर…

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *