दिल्ली राजहरा में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजनांदगांव पुलिस की महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी उपलब्धि हासिल की। 18 से 22 जनवरी 2025 तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर से आए 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंजू सिंह ने 76 किलोग्राम वेट कैटेगरी के सीनियर वर्ग और मास्टर-1 वर्ग, दोनों में 355 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ इंडिया’ का प्रतिष्ठित खिताब भी प्रदान किया गया। राकेश सिंह ने भी जीता रजत पदक राजनांदगांव पुलिस विभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे सहायक सेनानी राकेश सिंह ने भी 83 किलोग्राम वेट कैटेगरी के मास्टर-2 वर्ग में 485 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। आईजी और एसपी ने किया सम्मानित इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि को सराहते हुए राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने अपने कार्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और जिम संचालक अमित अजवानी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *