उत्तर छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद शीतलहरों पर ब्रेक लग गया है। इससे न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले चार दिनों से सरगुजा एवं कोरिया केुछ इलाकों में पाले पड़ रहे थे। पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री जर्द किया गया है। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री पहुंच गया है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ के अन्य इलाकों में जहां मौसम गर्म हो गया है, वहीं सरगुजा संभाग में शीतलहरों के कारण कड़ाके की ठंड पड़़ रही थी। इस दौरान बलरामपुर जिला सर्वाधिक ठंड रहा एवं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया था। बलरामपुर के मैदानी इलाकों के साथ कोरिया के सोनहत क्षेत्र में पाले भी पड़ रहे थे। शीतलहरों पर ब्रेक के बाद कड़ाके की ठंड से राहत मिलने लगी है। 24 घंटे में 1.9 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में गुरूवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 8.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पूर्व सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री दर्ज किया गया है। बादल छाए रहने से बलरामपुर एवं कोरिया जिले में भी न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है, हालांकि बलरामपुर अब भी सर्वाधिक ठंडा है। छाए रहेंगे बादल, ठंड से मिलेगी राहत
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि उत्तरी सर्द हवाओं के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद शीतलहरों पर ब्रेक लगने लगा है। आगामी दिनों में भी न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। इससे कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान
