सदर बाजार के एक ज्वेलर्स से फर्जी चेक देकर जालसाज ने 2.25 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठग ने ज्वेलर्स से अपने व्हाट्सअप में सोने की चेन की फोटो मंगवाई। फोटो देखकर ही उसका सौदा किया और फिर फर्जी चेक देकर चेन ले ली। ज्वेलर्स ने जब बैंक में चेक लगवाया तब खुलासा हुआ। उन्होंने ठगी की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में कराई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि सदरबाजार में सुमित कुमार जैन की सहेली ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी दुकान है। उनके फूफा सुनील कुमार जैन की ज्वेलरी की दुकान गांधी चौक दुर्ग में है। उस दुकान का संचालन भी पिछले दो साल से सुमित ही कर रहे हैं। 9 जनवरी को सुबह करीब 11.30 बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम राजीव कुमार बताया। उसने कहा कि वह उनका पुराना ग्राहक है। उसे दो- ढाई तोले की सोने की चेन खरीदनी है। उसने सुमित से सोने की चेन की फोटो व्हाट्सअप पर मांगी। उनके स्टाफ ने राजीव के नंबर पर कुछ चेन के फोटो भेजे। उसने करीब 2.25 लाख रुपए की चेन पसंद की। चेन का सौदा होने के बाद उसने कहा कि वो एक लोकेशन भेज रहा है। इस पते पर चेन देने के बाद वहीं से पैसे लेना है। ज्वेलर्स ने अपने स्टाफ दीपक कुमार सोनी को चेन दी और कहा कि पेमेंट लेने के बाद डिलिवरी कर देना। इसके बाद कर्मचारी दीपक बताए पते पर पहुंचा। प्रगति कॉलेज चौबे कॉलोनी के पास उसे वह व्यक्ति मिला। उसने दीपक से कहा कि उसे एक सोने का सिक्का भी लेना है। जिसके लिए 25 हजार एडवांस देगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *