झारखंड में 15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2024 तक नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले की ITBP से प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ी सुशीला नेताम ने नेशनल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। हवलदार/जीडी त्रिलोचन महंत 2016 से कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में तीरंदाजी कोच के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने सुशीला नेताम को प्रशिक्षित किया। उनके मार्गदर्शन में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के दर्जनों छात्र-छात्राएं तीरंदाजी में न केवल जिला बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कोच त्रिलोचन महंत ने अपने निजी खर्च से लगभग 5 लाख रुपए खर्च कर बेहतर तीर और कमान खरीदे और खिलाड़ियों को प्रदान किए, जिससे उनकी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन में सुधार हुआ। सुशीला नेताम ने इससे पहले 2023 में आयोजित पहली जनजाति तीरंदाजी नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को टीम सिल्वर मेडल भी दिलाया था। ITBP के डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह ने सुशीला की इस उपलब्धि पर कोच और जिले के अन्य तीरंदाजी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, आप सभी मेहनत करते रहें। ITBP हर संभव सहायता के लिए आपके साथ है। हमारे जवानों ने आपके भीतर के हुनर को पहचाना है, और यह आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम है कि आप नेशनल स्तर पर खेल रहे हैं। आपको यहां नहीं रुकना है, आपका लक्ष्य ओलंपिक होना चाहिए। कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता, हारता वही है जो लड़ता नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *