रिकांडो रोड कोरबा के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भवन परिसर में पूर्वांचल सर्व समाज विकास समिति के गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि संविधान से लोगों को समता, समानता, न्याय व स्वतंत्रता का अधिकार सुरक्षित किया है। देश की आजादी के बाद इतने बड़े भू-भाग, इतनी जनसंख्या और विभिन्न धर्म के मानने वाले जन समुदाय के लोगों के लिए उपयोगी और सबके हितों की रक्षा करने वाली जनतांत्रिक शासन प्रणाली की स्थापना संविधान के लागू होने से संभव हो पाया। आज भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है।अवधेश सिंह ने कहा कि संविधान निहित मूल्यों की रक्षा हमें करनी चाहिए। संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *