महासमुंद | ग्राम रोड़ाबांध में 2 से 9 जनवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रीधाम वृंदावन की कथा वाचिका पूज्य प्रिया किशोरी श्रोताओं को भागवत भगवान के कथाओं का श्रवण कराएंगी। भागवत महापुराण कथा में मार्गदर्शक के रूप में पं. जितेंद्र प्रसाद दुबे, मूलपाठ परायण कर्ता निशा किशोरी जी, आचार्य पं. तेजप्रसाद दुबे उप स्थित रहेंगे। आयोजनकर्ता सीतराम बघेल, जानकी बघेल परिवार ने अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।