चिरमिरी नगर निगम में चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं ने मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संयुक्त महामंत्री बबीता सिंह और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव दास समेत कई वरिष्ठ नेता मंत्री से मिले। बताया जा रहा टिकट वितरण के बाद कांग्रेस नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। जिसके बाद कुछ नेता भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं। यह बात तब सामने आई जब ये सभी नेता भाजपा के महापौर प्रत्याशी राम नरेश राय के नामांकन में पहुंचे। भाजपा में हो सकते है शामिल नामांकन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इन नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता ओमप्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, इन नेताओं का भाजपा में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। ये है वजह चिरमिरी नगर निगम में टिकट वितरण के बाद से ही कांग्रेस नेताओं में नाराजगी सामने आई थी। स्थानीय स्तर पर महापौर प्रत्याशी डॉक्टर विनय जायसवाल को कैंडिडेट बनाए जाने का विरोध हो रहा है। जिसका असर चुनाव परिणामों में देखने को मिल सकता है।