डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा ने गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया। प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया। वहीं उत्कृष्ट अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं भी सम्मानित हुईं। स्कूल परिसर को तिरंगे झंडे, रंग-बिरंगे फूलों से की गई सजावट आकर्षण का केन्द्र भी रहा। मुख्य अतिथि श्रेया महिला समिति की अध्यक्ष संगीता मोहंती ने तिरंगा फहराया। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर छात्रों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। स्कूल की प्राचार्य सविता शर्मा ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों को अपने कर्तव्यों के पालन के लिए जागरूक किया।