भास्कर न्यूज | बिर्रा सेवा सहकारी केंद्र में समय पर धान उठाव नहीं होने के कारण कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। केन्द्र में धान खरीदी के लिए जगह की कमी होने लगी है। रखरखाव में परेशानी हो रही है। समर्थन मूल्य पर सेवा सहकारी समिति के माध्यम से धान की खरीदी शुरू की गई है। किसान का धान खरीदी के लिए सोसायटी में सभी व्यवस्था की गई है। धान का आवक तेजी से होने के कारण धान की बम्पर खरीदी की जा रही है। धान का आवक बढ़ने के साथ-साथ धान का परिवहन तेजी से नहीं होने के कारण फड़ में धान जमा हो गया है। जगह की कमी हो गई है। तालदेवरी, बिर्रा, डभराखुर्द, सिलादेही, घिवरा, किकिरदा मल्दा में धान की बम्पर खरीदी भी हो गई है इसके बावजूद भी धान परिवहन नहीं होने के कारण धान खरीदी प्रभारी को समस्या से गुजरना पड़ रहा है। सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि अभी तक फड़ में 19हजार क्विंटल धान खरीदी हुई है। 10हजार क्विटंल धान परिवहन का पर्ची जारी किया गया है। फड़ में धान भी जाम हो गया है। तालदेवरी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी रामकुमार पटेल ने बताया कि अभी तक सोसायटी में 19हजार क्विंटल धान खरीदी हुई है। परिवहन कम होने से केन्द्र में धान जाम हो रहा है। डभराखुर्द सोसायटी प्रबंधक हीरो साहू ने बताया कि सोसायटी में दस हजार क्विंटल धान खरीदी हुई है। परिवहन नहीं होने के कारण धान खरीदी करने के लिए जगह की कमी हो रही है। किकिरदा सोसायटी प्रबंधक कुसत चंद्रा व धान खरीदी प्रबंधक प्रदीप कश्यप ने बताया कि 15 हजार 6 सौ 81​ क्विंटल 60 किलो धान खरीदी हुई है। धान परिवहन के लिए परमिट भी कट चुका है, इसके बावजूद भी धान परिवहन नहीं हो रहा है। धान की बोरियों को सहेजने में परेशानी हो रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *