छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज विक्षोभ के असर से आसमान में बदली छाई हुई है। संभाग में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आसमान साफ होते ही 22 दिसंबर से एक बार फिर ठंड का कहर देखने को मिल सकता है। वहीं शुक्रवार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रात का पारा 11.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, दिन में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा बीते गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को ठंड गायब रहा। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। वहीं, शुक्रवार को भी आसमान में बदली छाई रही, जिसके कारण ठंड का असर कम दिखा। सुबह हल्की ठंड का अहसास हुआ, लेकिन इसके बाद ठंड महसूस नहीं हुई। बदली की वजह से शाम के समय दूसरे दिनों की तुलना में ठंड कम हो गया। वहीं, रात में भी आसमान में बदली की वजह से ठंड कम महसूस हुई। गायब हो गई कंपकंपाने वाली ठंड दो दिन पहले शीतलहर चल रही थी, जिसके प्रभाव से जिले में ठंड से ठिठुरन बढ़ गई थी। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया था, जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस दौरान दोपहर में भी ठंड महसूस हो रही थी। वहीं, अब रात में ठंड गायब हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही बढ़ेगी ठंड मौसम वेधशाला के वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 72 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक अवदाब दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके उत्तर दिशा में आगे बढ़ते हुए तटीय आंध्र प्रदेश की ओर आने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पूर्व की मुड़ने के आसार हैं। इन दोनों मौसमी तंत्र के प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ है, जिसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ में बादल छाए हुए हैं। परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही ठंड का असर तेज होगा। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री नीचे आ सकता है। सर्द हवाएं चलने लगेंगी। आज बहुत हल्की वर्षा के संकेत प्रदेश में 21 दिसंबर को बिलासपुर और रायपुर संभाग के पूर्वी जिले, जो ओडिशा से लगे हुए हैं और बस्तर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों में बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। धूप अच्छी लगने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *