भास्कर न्यूज | कोरबा गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में आवासन एवं शहरी कार्य केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। आयोजन शहर के सीएसईबी फुटबॉल मैदान में िकया गया। मुख्य अतिथि मंत्री साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़वासियों के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके बाद अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर सुबेदार अनंत राम पैंकरा के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्रबल, जिला पुलिस बल पुरूष, छत्तीसगढ़ नगर सेना महिला, छत्तीसगढ़ नगर सेना पुरूष, एनसीसी पुरूष और एनसीसी महिला, स्काउट-गाइड की टीम ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। हर्ष फायर कर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। मार्च पास्ट में आठ टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रोफेशनल वर्ग में जिला पुलिस बल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वितीय और जिला पुलिस बल महिला को तृतीय स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार नगर सेना को दिया गया। परेड नॉन प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन महिला, द्वितीय स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन पुरूष और तृतीय स्थान स्काउट गाइड सीनियर डिवीजन, स्काउट दल सीनियर डिवीजन की टीम को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग आदि उपस्थित रहे। प्रदीप के देहदान पर उनके परिवार को सम्मानित किया गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में 14 शासकीय विभागों ने आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया। आदिवासी विकास विभाग की झांकी को प्रथम स्थान, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को द्वितीय स्थान, स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। शिक्षा विभाग की झांकी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्व. प्रदीप महतो के देहदान पर उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अनुष्का को सम्मानित किया गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *