पलारी| ग्राम पड़कीभाट (सनौद) में 29 जनवरी से 6 फरवरी तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। कथावाचक जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के कृपापात्र शिष्य पंडित अमित सरस भारती झा होंगे। प्रथम दिवस शाम 4 बजे से कलश यात्रा, वेदी पूजन, द्वितीय दिवस श्रीमद्भागवत रचना,शुकदेव जन्म, तृतीय दिवस वराह अवतार, कपिल चरित्र, सती चरित्र, चतुर्थ दिवस भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, पंचम दिवस राम व कृष्ण जन्म उत्सव मनेगा।